हत्या में शस्त्र सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,तमंचा-कारतूस बरामद
1 min readसुल्तानपुर

बन्धुआकला थाना क्षेत्र में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने अवैध शस्त्र उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उनके कब्जे से दो देशी तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सहरू हुसैन को शस्त्र उपलब्ध कराने के आरोप में मो.राशिद खां निवासी फिरोजपुर कला थाना कुड़वार तथा ऐहतमाम अब्बास उर्फ छम्मन निवासी मनियारपुर थाना बन्धुआकला को पकड़ा गया।तलाशी के दौरान एक देशी तमंचा .312 बोर मय एक जिंदा कारतूस और एक देशी तमंचा .315 बोर एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मो.नासिर कुरैशी,उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सरोज,कांस्टेबल राजेन्द्र वर्मा,कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव,कांस्टेबल राहुल सिंह,कांस्टेबल रोहित यादव व कांस्टेबल सद्दाम हुसैन समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
