March 5, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ब्रज की तर्ज पर फाल्गुन महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
तीर्थराज मचकुंड धाम, लाडली जगमोहन मंदिर राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तीर्थराज मचकुंड के पावन परिसर सरोवर किनारे ब्रज की तर्ज पर फाल्गुन महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन “हल्ला बोल जन सरोकार मंच, धौलपुर” द्वारा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम में कान्हा के संग फूलों की होली, लड्डुओं की होली, लठ्ठमार होली और रंगों की होली का आकर्षक आयोजन हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिरस और उल्लास से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राकेश गोयल एवं श्री मति अर्चना गोयल उपस्थित रहे। उनके साथ श्री श्री 1008 अवधूत संत पागल बाबा, कार्यक्रम के संयोजक ऋषिकेश मित्तल जिला अध्यक्ष, समाजसेवी डॉ राम अवतार अग्रवाल, डॉ रेनू अग्रवाल, समाजसेवी एवं भामाशाह गोपाल गुदरिया बाड़ी, समाजसेवी एवं भामाशाह आकाश गर्ग, मुकेश बंसल, बाड़ी थाने के सीआई देवेंद्र शर्मा, महंत कृष्ण दास, श्री दिगंबर राजू गिरी महाराज सहित अनेक संतजन, भक्तजन, शहर के गणमान्य नागरिक, माताएं-बहनें एवं हजारों की संख्या में सनातन धर्म प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन की शोभा बढ़ाई।

सरोवर किनारे हजारों श्रद्धालु सामाजिक सौहार्द और समरसता का संदेश देते हुए भक्ति भाव से होली खेलते नजर आए। फूलों की वर्षा, लड्डुओं की होली और रंग-गुलाल के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते, झूमते हुए ईश्वरीय भक्ति में लीन दिखाई दिए। चारों ओर भक्तिरस और उत्सव का अनूठा वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम संयोजक ऋषिकेश मित्तल ने आयोजन की सफलता पर हल्ला बोल जन सरोकार मंच की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह छठवां फागोत्सव ऐतिहासिक और स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा दूर-दूर से पधारे जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की शानदार झलकियों ने सभी के हृदय में भक्ति और उल्लास की अमिट छाप छोड़ दी।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *