जरूरतमंदों की दिल खोलकर करें मदद :- मौलाना असलम रजा
1 min readखिहारन की बिलाल मस्जिद में रोजा इफ्तार का आयोजन
मिल्कीपुर।

विकास खंड मिल्कीपुर के खिहारन गांव में सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। गांव की बिलाल मस्जिद में आयोजित इस इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए और दुआ पढ़कर अपना रोजा खोला और इफ्तार किया।
सामूहिक इफ्तार के बाद, सभी रोजेदारों ने मस्जिद में ही मगरिब की नमाज अदा की। पेश इमाम मौलाना असलम रजा ने नमाज पढ़ाई। इस दौरान उन्होंने आपसी भाईचारा और अमन-चैन कायम रखने की दुआ मांगी। उन्होंने सभी मुसलमानों से रमजान के पवित्र महीने में जरूरतमंदों की दिल खोलकर मदद करने की अपील भी किया।
वरिष्ठ पत्रकार वकार अहमद खान की तरफ से आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिलशाद खान, आफताब खान रूमी, ताज मोहम्मद दद्दू, दिलशाद खान खजुरी, शमशेर खान, पूर्व सूबेदार फरीद खान, नौशाद खान, महताब खान शिब्लू, तौसीफ अहमद, एडवोकेट मुख्तार खान, एडवोकेट अलीम खान, शईन खान, मौलवी नियाज अंसारी, कमाल अहमद खान, अदनान अहमद, शान मोहम्मद, मुमताज अहमद, सोहराब अहमद, पप्पू भाई, अब्दुल बारी अंसारी, नईम खान, इसरार खान, अफजाल खान, इकबाल खान, फिरोज खान, गुलाब खान, शादाब खान, चांद खान, शाहिद खान, सुमेल खान, दारिम खान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
