March 2, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ईरान इजरायल युद्ध के दौरान फंसे नागरिकों के लिए प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

1 min read
Spread the love

बाँदा

ईरान इजरायल युद्ध के दौरान फंसे नागरिको के लिए प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

ईरान,इजरायल तथा अमेरिका में चल रहे युद्ध के दौरान फंसे जनपदवासियों के लिए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करने के साथ कंट्रोल रूम की स्थापना की है। ताकि उनका बायोडाटा एकत्रित कर उनका विवरण भारत सरकार को भेजा जा सके।
पश्चिम एशिया (ईरान-इजरायल एवं अन्य खाड़ी देशों) में उत्पन्न युद्ध और तनाव की स्थिति के दृष्टिगत, जनपद बाँदा के जो नागरिक वहां प्रवास कर रहे हैं या किसी कारणवश फंसे हुए हैं। उनकी सुरक्षा और सहायता हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी जे रीभा के निर्देशन पर ऐसे प्रभावित नागरिकों का विवरण संकलित करने और उनके परिजनों को सहायता प्रदान करने के लिए जनपद स्तर पर एक फोन नम्बर जारी कर दिया गया है। एडीएम कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि यदि जनपद बाँदा का कोई भी निवासी वर्तमान में उक्त संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में फंसा हुआ है। तो उनके परिजन संबंधित व्यक्ति का पूर्ण विवरण (जैसे- नाम, पासपोर्ट नंबर, वहां का पता और संपर्क सूत्र) निम्नलिखित कंट्रोल रूम फोन पर अथवा व्हाट्सएप नंबर पर तत्काल उपलब्ध करा सकते हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिलाधिकारी कार्यालय में आपदा कंट्रोल नंबर 05192 285260 टोल फ्री 1077 एवं व्हाट्सएप नंबर: 9452662412 एवं राहत आयुक्त कार्यालय लखनऊ 9454441081 टोल फ्री 1070 पर अपनी सहायता ले सकते है। एडीएम कुमार धर्मेंद्र ने यह भी कहा कि फंसे हुए व्यक्ति का विवरण ऑनलाइन गूगल फ़ार्म के माध्यम से भी उपलब्ध करा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *