March 2, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

युवती से घर में घुसकर अश्लील हरकत, आरोपी पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

1 min read
Spread the love

अयोध्या

जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शनिवार को एक युवती के साथ घर में घुसकर अश्लील हरकत किए जाने की शिकायत दर्ज की गई है। पीड़िता की संरक्षिका द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की संरक्षिका ने बताया कि उनका मायका बीकापुर में है, जहाँ उनकी भतीजी रहती है। युवती के माता-पिता और भाई न होने के कारण उसकी देखभाल की जिम्मेदारी उन्हीं पर है। उनके अनुसार, गांव का ही निवासी राज पुत्र मयाराम काफी समय से युवती को परेशान कर रहा था और कई मौकों पर रात में घर में घुसने की कोशिश भी कर चुका था।

तहरीर के अनुसार, 26 फरवरी की रात करीब 3:24 बजे आरोपी फिर घर में घुस आया। उस समय पीड़िता की बड़ी भतीजी कमरे में सो रही थी। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। युवती के जागने और शोर मचाने पर आरोपी तुरंत भागकर अपने घर चला गया। घटना से परिवार दहशत में है और गांव में भी तनाव का माहौल बन गया है।

बीकापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। अधिकारी ने कहा कि पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए मामले को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *