March 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उज्जवला योजना के तहत त्योहार से पूर्व रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी चेक वितरित कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा बाॅंदा में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के चेक वितरित किए – कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने संचालक इन्द्रवीर सिंह की विशेष प्रशंसा की

बाॅंदा
महर्षि वामदेव सभागार कलेक्ट्रेट बांदा में आयोजित प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत रुपये 1500 करोड़ की धनराशि से उ० प्रदेश के 1.86 करोड़ तथा बांदा जनपद में 1.86 लाख रुपए उज्जवला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी दिये जाने के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। लखनऊ में इस समारोह का उदघाटन करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा बृजेश पाठक ने पूरे प्रदेश को वर्चुअली संबोधित किया। इसी क्रम में बांदा कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित भव्य समारोह में जिलाधिकारी बांदा जे० रीभा तथा मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी बांदा, परियोजना निदेशक बांदा,जिला पूर्ति अधिकारी कयामुद्दीन अंसारी आदि की उपस्थिति में औद्योगिक विकास मंत्री नंदी गोपाल गुप्ता ने लाभार्थियों को चेक तथा उज्जवला योजना 3.0 के अन्तर्गत गैस चूल्हे तथा तथा नये कनेक्शन हस्तगत किये। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कुशल संचालन कर रहे इन्द्रवीर सिंह के संचालन की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुये उत्तर प्रदेश शासन की नीतियों की चर्चा करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *