February 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन

1 min read
Spread the love

बांदा

जनपद में शिक्षकों के चल रहे विरोध प्रदर्शन के दूसरे चरण में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बांदा के जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी पैलानी के कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा धरना देकर अपना विरोध प्रदर्शन किया गया ।जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी द्वारा कहा कि अब ये किसी भी एक शिक्षक की लड़ाई नहीं है बल्कि शिक्षक सम्मान से जुड़ा मुद्दा है। शिक्षक सरकार के सभी कार्यों को जमीन पर उतारने का कार्य करता है और सम्मान के साथ कार्य करने का अधिकार प्रत्येक कर्मचारी का है।जनपद के शिक्षक प्रशासन द्वारा प्रदत्त सभी दायित्वों को पूरी ईमानदारी से निभाता है।जनपद में उच्चाधिकारियों द्वारा शिक्षकों से कार्य भी लिया जा रहा और उनको अपमानित भी किया जा रहा जब पानी सिर से ऊपर निकल गया है तो संगठन को अपने शिक्षकों के लिए मैदान में आना ही पड़ता है।जिला मंत्री प्रजीत सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा और उच्च पद बिना विनम्रता के शून्य जैसे होते है।पद का घमंड व्यक्ति को जमीदोज कर देता है।प्राथमिक शिक्षक संघ का इतिहास है कि उसने शिक्षक सम्मान की बड़ी लड़ाइयां लड़ी है और जीती भी है।
जनपद की जिलाधिकारी महोदय का सभी सम्मान करते है ,उनको सभी कर्मचारियों का मुखिया होने के नाते अपने शिक्षकों के मान सम्मान की जिम्मेदारी उनकी भी है
इधर आज सुबह जिला प्रशासन के अपर जिलाधिकारी के आमंत्रण पर संगठन का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला।अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रत्येक शिक्षक ,बीएलओ हमारे लिए महत्वपूर्ण है।सभी को सम्मान प्राप्त करने का हक है इसके लिए सभी को निर्देश जारी किए जायेंगे। इस पर प्रशासन को आश्वस्त किया गया कि यदि लिखित रूप से प्रशासन द्वारा सभी को इस हेतु निर्देश जारी कर दिए जाएंगे तो संगठन अग्रिम कार्यक्रम न करने पर विचार अवश्य करेगा। पांच तारीख को संगठन के पदाधिकारियों की संभावित बैठक की जाएगी जिस पर अग्रिम निर्णय लिए जायेंगे। लिखित आश्वासन न मिलने पर संगठन पूर्व से घोषित संघर्ष के अगले चरण / कार्यक्रम में जायेंगे और गैर शैक्षणिक कार्यों सहित जहां भी बेसिक शिक्षकों की ड्यूटी लगी होगी सभी का बहिष्कार किया जा सकता है। सभी को यह ध्यान रखना चाहिए कि जनपद में किसी शिक्षक को अकेला नहीं समझा जाए,उसको निरीह मानकर अपमानित करने की गलती अब न कि जाए ,,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षकों की ढाल बनकर खड़ा है।सम्मान की लड़ाई को जिस स्तर तक ले जाना पड़ेगा ले जाया जाएगा।आवश्यकता पड़ी तो चित्रकूट धाम मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जनपदों के शिक्षक जनपद बांदा में आकर शिक्षक सम्मान के लिए विशाल धरना देंगे।।धरने को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव,जिला संयुक्त मंत्री जय किशोर दीक्षित जिला कोषाध्यक्ष रामसुफल कश्यप सहित सभी ब्लॉक के अध्यक्ष, मंत्री ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री,कोषाध्यक्ष,संघर्ष समिति के अध्यक्ष मंत्री,तथा महिला पदाधिकारी सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *