February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 1 लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

एक लाख ईनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

13 साल पहले पेशी से वापस लौटते समय पुलिस कर्मियों की आंखों में मिर्च झोंककर पुलिस राइफल लौटकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए मोस्ट वांटेड एक लाख के इनामी बदमाश को बांदा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है।

बांदा

बांदा एसओजी टीम मटौध थाना पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 1 लाख का इनामी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
13 साल से फरार बदमाश की हुई गिरफ्तारी पुलिस की आंखों में मिर्च झोंककर हुआ था फरार
साल 2012 में एक साथ 13 कैदी हुए थे फरार 2015 तक 12 अपराधियों की हो चुकी थी अरेस्टिंग 13 साल से पुलिस-STF लगातार कर रही थी तलाश मटौंध थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद अपराधी अरेस्ट किया है।
एक लाख के इनामिया अभियुक्त को जनपद बांदा की एसओजी व थाना मटौंध की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रण लगाये जाने तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में 13 साल से अधिक वर्षों से पुलिस अभिरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर राइफल लूटकर फरार होने वाले एक लाख के इनामिया अभियुक्त को जनपद बांदा की एसओजी व थाना मटौंध की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया ।थाना मटौंध पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम भूरागढ़ बाईपास थाना मटौंध क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग में मामूर थी ।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति तमंचा लिए सोना खदान के पास बैठकर शराब पी रहा है । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी कर पकड़ने का प्रयास किया गया तो उसके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी स्थिति खतरे से बाहर है । पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम संदीप पुत्र शिव अवतार उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम खोह थाना कोतवाली कर्वी बताया । जो दिनांक 08.08.2012 को मा0 न्यायालय कर्वी से पेशी के उपरान्त जिला कारागार बांदा ले जाते समय पुलिस अभिरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर राइफल लूटकर फरार हो गया था। पिछले 13 साल से अधिक वर्षों से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था । जिसे आज थाना मटौंध पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा सोना खदान भूरागढ़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया 01 अवैध तमंचा 315 बोर 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *