February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सिंह नगर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जयंती

1 min read
Spread the love


हैरिंग्टनगंज अयोध्या

जनपद के विकास खंड हैरिंग्टनगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मलेथू बुजुर्ग के सिंह नगर चौराहे पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और सम्मान के वातावरण में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं एडवोकेट राकेश चौरसिया रहे। उन्होंने पंडित अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता, ओजस्वी वक्ता और संवेदनशील कवि थे, जिन्होंने देश को नई दिशा देने का कार्य किया। उनका जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है।
कार्यक्रम में निर्मल चौरसिया, राम मूरत तिवारी, राम प्रकट चौरसिया, राम कुबेर रावत, राजेंद्र प्रसाद रावत, रामचंद्र पाल, मोहम्मद उस्मान, राममिलन साहू, जमुना प्रसाद साहू, पंडित अरूणानंद, बुधीराम चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र व प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने अटल जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टरदिनेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *