मुख्यमंत्री की दीर्घ आयु के लिए हुआ महारुद्र अभिषेक
1 min readराजस्थान के भागीरथ है भजनलाल शर्मा, राजवीर सिंह राजावत

मुख्यमंत्री की दीर्घ आयु के लिए हुआ महारुद्र अभिषेक
राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर धौलपुर के चंबल तट पर स्थित दुनिया के सम्राट अचलेश्वर महादेव मंदिर पर शास्त्री जी द्वारा विधिवत रूप से रुद्राभिषेक का कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से शुरू है और रात्रि तक चला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि राजस्थान का प्रत्येक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु की कामना कर रहा है भजनलाल शर्मा राजस्थान के भागीरथ हैं जो कि विकास की गंगा बहा रहे हैं भजनलाल शर्मा के रूप में राजस्थान को एक जनसेवक प्राप्त हुआ है वह जनसेवक दिन-रात राजस्थान के विकास के लिए प्रयासरत है भजनलाल शर्मा राजस्थान के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं, कार्यक्रम के मुख्य यजमान डॉ. मनोज शर्मा द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें डॉ.शर्मा ने सभी जन मानस से आह्वान किया कि वह श्रद्धा,सेवा ओर विकास के संगम हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री की दीर्घायु कामना ओर आशीर्वाद प्रदान करें ऐसे ऊर्जावान मुख्यमंत्री को पाकर आमजन खुश है हम सब उनके दीर्घायु की मंगल कामना करते हैं, कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य बाचाराम बघेल जिला मंत्री विजय त्यागी, जिला मंत्री हरेंद्र राव, सोशल मीडिया प्रमुख ऋतिक वर्मा, भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, मुरैना मंडल अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, युवा नेता जयवीर पोसवाल, पंकज शर्मा, पूर्व कार्यालय मंत्री नंदकिशोर शुक्ला, महिला मोर्चा संयोजक कल्पना शर्मा, शशि त्यागी, गीता ठाकुर,राहुल राणा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान
