मानव अधिकार दिवस पर दृष्टिबाधित बच्चों को स्वेटर वितरण किया गया
1 min read
बांदा
मानवाधिकार फोरम के तत्वाधान में ग्राम महोखर के राजकीय दृष्टिबाधित कालेज में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मानवाधिकार फोरम के जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रामपाल प्रजापति रहे विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव,प्रदेश सचिव विनोद कुमार श्रीवास्तव,बुंदेलखंड प्रभारी बहन नीलम गुप्ता जी रही ।
मानवाधिकार दिवस पर कॉलेज के दृष्टि बाधित बच्चों को और कॉलेज के दृष्टि बाधित शिक्षकों को प्रोत्साहित करते गर्म स्वेटर वितरण कर सम्मानित किया गया। मानवाधिकार फोरम के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने बच्चों को संविधान में दिए गए अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए मानवाधिकार फोरम के उद्देश्यों को बताते मानव संरक्षण के तहत गरीबों मजलूमों पीड़ितों असहाय लोगों को न्याय दिलाने हेतु संगठन अपना पूरा सहयोग कर रहा है। इस अवसर पर कॉलेज के बच्चों का हौसला बढ़ाने प्रोत्साहित करें के साथ साथ राष्ट्र सेवा सर्वोपरि सेवा भाव से समाज निर्माण का कार्य सब करे । नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ला, अरविंद कुमार गुप्ता ,अमित कुमार,राहुल भाई ,रानू भाई ,मानवाधिकार फोरम के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने सहयोग किया ।

