दीपावली के त्यौहार को देखते हुए ढीले व लूज तारों की मरम्मत किया जाना करें सुनिश्चित- जिला कलक्टर द्वारा साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
1 min read
धौलपुर, राजस्थान

बिजली, पानी, मौसमी बीमारियों को लेकर जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारी अपने कार्यो का निर्धारित समय में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला कलक्टर ने राज्य सरकार की प्राथमिकता प्राप्त फ्लैगशिप योजनाओं लाडो प्रोत्साहन योजना, नमो ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण), आयुष्मान भारत, मिशन हरियालो राजस्थान, पंच गौरव योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित 25 से अधिक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार की ये योजनाएँ जनता के जीवन स्तर को सुदृढ़ बनाने की दिशा में मील का पत्थर हैं। योजनाओं के लाभ वास्तविक पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुँचें, उन्होंने अधिकारी मैदानी स्तर पर सतत निगरानी करते हुए इन योजनाओं को शीर्ष प्राथमिकता में रखने के निर्देश दिए। योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला कलक्टर ने दीपावली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए आयुक्त नगर परिषद एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों को कार्यशील एवं चालू किया जाएं। साथ ही प्रमुख चौक, चौराहा, राजकीय कार्यालयों एवं मुख्य सार्वजनिक स्थलों पर रंगीन रोशनी एवं सजावट की व्यवस्था करवाया जाना सुनिश्चित करें। सड़कों के किनारे विद्युत तारों की जांच कर टूटे या लूज तारों की तत्काल मरम्मत कराया जाएं। साथ ही ट्रांसफार्मर एवं अन्य विद्युत उपकरणों की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग या जाली लगवाया जाना सुनिश्चित करें। दीपावली से पूर्व सड़कों, पार्को, चौकों एवं सार्वजनिक स्िलों पर रंगोली एवं सौंदर्यकरण कार्य कराया जाएं। शहर की मुख्य सड़कों, गलियों, नालियों एवं अन्य सार्वजनिक स्िानों की विशेष सफाई के लिए अतिरिक्त संसाधन लगाकर नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जाएं। उन्होंने अधिकारियों को राजस्थान संपर्क पोर्टल, 181, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के नियमित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक में पंच गौरव कार्यक्रम संबंधित स्वीकृति बजट राशि व्यय की विस्तृत कार्ययोजना के प्रस्तावों पर पंच गौरव कार्यक्रम से जुड़े खेल, उद्योग, उद्यान, वन एवं पर्यटन विभागों के संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने पंच गौरव समिति सदस्य सचिव एवं उप निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग को निर्देशित किया कि पंच गौरव के तहत प्राप्त बजट के संबंध में राज्य सरकार के निर्देशानुसार कार्ययोजना तैयार कर वरिष्ठ लेखाधिकारियों के अनुमोदन उपरान्त नियमानुसार व्यय किया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही जिला खेल अधिकारी को हॉकी खेल सामग्री की व्यवस्था करने के बजट प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए एन सोमनाथ, उपवन संरक्षक वी चेतन कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

