February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दबंगों का आतंक,घर में घुसकर मजदूर पर हमला,पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल

1 min read
Spread the love

गोंडा।

जिले के थाना कटरा बाजार क्षेत्र में 8 अक्टूबर 2025 की रात एक गरीब मजदूर के घर पर चार दबंगों ने धावा बोलकर तांडव मचाया। रात करीब साढ़े नौ बजे हुई इस घटना में दबंगों ने लाठी-डंडों से मजदूर पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। घायल मजदूर को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित के अनुसार, हमला पुराने विवाद की रंजिश में किया गया। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है और कुछ लोगों से उसका पहले से विवाद चल रहा था। आरोपियों ने उसे कई दिनों से धमकियां भी दी थीं, लेकिन पुलिस ने इसकी अनदेखी की। घटना की सूचना कटरा बाजार थाने को दी गई, मगर पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इससे ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली के प्रति गुस्सा बढ़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर पुलिस ने समय पर धमकियों को गंभीरता से लिया होता, तो यह घटना टल सकती थी। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। लोग पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *