राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रकरण संबंधी विशेष सूचना
1 min readबांदा

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के नेतृत्व में 47 इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को मिलेगा प्रधानाध्यापक का वेतन।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि शिक्षकों की भारी मांग पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा द्वारा पुनः माननीय उच्च न्यायालय में 47 इंचार्ज प्रधानाध्यापकों की याचिका दाखिल करवाई गई, जिसमें माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज ने सुनवाई करते हुए याचिका दाखिल करने वाले इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को त्रिपुरारी दुबे वाली याचिका की भांति दो माह के अंदर प्रधानाध्यापक का वेतन भुगतान करने का आदेश किया है। इस याचिका की पैरवी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह द्वारा की गई है।
इससे पूर्व भी लगभग 155 इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को प्रधानाध्यापक का वेतन दिलाने संबंधी आदेश राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुए माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज से कराए जा चुके हैं। जिनके अनुपालन हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बांदा द्वारा सूचनाओं का एकत्रीकरण भी शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही भुगतान आदेश जारी होने की संभावना है। याचिका में सम्मिलित जनपद के समस्त इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को जिला अध्यक्ष ने बहुत-बहुत बधाई दी है।
