खाद्य सुरक्षा दल की टीम लगातार कर रही कार्यवाही,5 खाद्य पदार्थों के दूकानों लिए नमूने
1 min read
धौलपुर,

आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री मिले इसके प्रदेश भर में लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। मिलावट खोरो के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। राज्य सरकार की मंशा अनुरूप शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों के लगातार नमूने भी लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा आयुक्त टी शुभमंगला और जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.धर्मसिंह मीणा द्वारा गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम गोदी का पुरा तहसील मनिया से दो मावे के एवं एक बर्फी मावा मिठाई का नमूना लिया गया, श्रीकांत डेयरी माहुरी से दो मावे के नमूने लिए गए जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया की जांच रिपोर्ट में मिलावट पाएं जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 को तहत कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया की दीपावली के त्यौहार तक लगातार मिलावट के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान
