February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दबंग मनबढ़ द्वारा कराया जा रहा है हरिजन आबादी में निर्माण,एसडीएम मिल्कीपुर के हस्तक्षेप के बाद भी नहीं रुका निर्माण

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत मजनाई गांव निवासी अशर्फी लाल, बरखू राम, करमचंद, सुकई, राम गुमान, हरिकेश, दान बहादुर, त्रिलोकी नाथ, लाल चंद्र आदि लोगों ने आरोप लगाया है कि हरिजन आबादी की जमीन पर विपक्षी उपरोक्त गांव निवासी माता प्रसाद मोर्य पुत्र रामराज द्वारा अवैध कब्जा कर रहे हैं पीड़ित ने उप जिला अधिकारी मिल्कीपुर को लिखित प्रार्थना पत्र देकर गाटा संख्या 621 हरिजन आबादी व गाटा संख्या 620 चक मार्ग, गाटा संख्या 223 भीटा पर कई दिन से विपक्षी मिस्त्री मजदूर लगाकर बहुत तेजी के साथ पक्का निर्माण करा रहा है। पीड़ित ने बताया कि मैं अनुसूचित जाति का हूं जब उस निर्माण कार्य को रोका तो विपक्षी द्वारा गाली गलौज करके भगा दिया और कहा गया कि तुम्हें जो करना है कर लो हमारा कुछ नहीं उखाड़ पाओगे मेरे पास और पैसा है पैसा देकर अधिकारियों कर्मचारियों को खरीद लूंगा लेखपाल को मैंने पहले ही पैसा दे दिया है तभी निर्माण कर रहा हूं ऐसा कहते हुए भगा दिया। मनबढ़ दबंग विपक्षी कब्जा करने की नियत से लगातार निर्माण कर रहे हैं। और पक्का निर्माण बहुत तेजी के साथ चल रहा है पीड़ितों का आरोप है की जल्द से जल्द निर्माण नहीं रोका गया तो हरिजन आबादी की जमीन विपक्षियों के कब्जे में हो जाएगी। उपरोक्त अवैध निर्माण को पुलिस व राजस्व टीम द्वारा तत्काल रोका जाना अति आवश्यक है। वही पीड़ितों ने यह भी बताया कि स्थानीय प्रभावशाली नेताओं का जमीन कब्जा करवाने में हाथ है इसी वजह से राजस्व टीम व पुलिस विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। उक्त मामले को लेकर पीड़ित पक्षों द्वारा पुनः एसडीएम मिल्कीपुर सुधीर कुमार को शिकायती पत्र दे कर कार्यवाही की मांग की है वही श्री कुमार द्वारा पीड़ित पक्षों को आश्वासन दिया गया है कि दबंगों के ऊपर सख्त कार्यवाही की जाएगी लेकिन एसडीएम मिल्कीपुर सुधीर कुमार के हस्तक्षेप के बाद भी निर्माण कर रुक नहीं रहा है ! वही लगातार शिकायती पत्र पढ़ने के बाद भी निर्माण कार्य चल रहा है जिससे क्षेत्र के लोगों में एसडीएम के कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहें है जब उक्त मामले में एसडीएम मिल्कीपुर सुधीर कुमार से बात की गई है उनके द्वारा अवैध निर्माण रुकवाने की बात कही गई लेकिन उनके कहने के बाद भी निर्माण रुकने का नाम नहीं ले रहा है अब देखने वाली बात ये है कि क्या एसडीएम द्वारा मनबढ़ दबंगों के ऊपर अवैध निर्माण कार्य को लेकर क्या कारवाही की जाएंगी या इसी तरह दबंगों द्वारा हरिजन आबादी में धीरे धीरे निर्माण करवाते हुए पूरी भूमि को कब्जा कर लिया जाएंगा और तहसील प्रशासन मूकदर्शक बना रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *