संविधान सभा के सदस्य व पूर्व सांसद डॉ आरबी कुम्भार की मनाई गई जयंती
1 min readडॉ आरबी कुम्भार का जीवन राष्ट्र को समर्पित- चुन्नीलाल प्रजापति
संविधान सभा के सदस्य व पूर्व सांसद डॉ आरबी कुम्भार की जयंती मनाई गई
मिल्कीपुर अयोध्या।
मिल्कीपुर क्षेत्र के अंधीअंधा श्रवण आश्रम खिहारन पर सोमवार को सामाजिक संस्था उम्मीद किरण सेवा संस्थान के बैनर तले संविधान सभा के सदस्य व पूर्व सांसद डॉ आरबी कुंभार की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व परिवहन उपायुक्त चुन्नीलाल प्रजापति ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि डॉ रत्नप्पा भरमप्पा कुम्भार का पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित था।उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी के रूप में 1942 के अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वे 24 जनवरी 1950 को मुंबई प्रांत से संविधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए और देश में लागू हुए संविधान के अंतिम मसौदे पर हस्ताक्षर किया, उन्होंने शिक्षा और समाज सुधार पर बल दिया। समाजसेवी लाल चन्द्र चौरसिया ने डॉ रत्नप्पा भरमप्पा कुम्भार का जीवन परिचय बताते हुए कहा कि वह 1952 में सांसद बने फिर इसके बाद 28 वर्षों तक महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य रहने के साथ-साथ 1995 में महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। भारत सरकार ने 1985 में उन्हें पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम को प्रजापति महासभा अयोध्या के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन प्रजापति ने प्रजापति समाज को उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत बताते हुए एकजुट रहने की अपील किया। इसके अलावा कार्यक्रम को जुग्गीलाल प्रजापति, देवानंद प्रजापति, नीलू प्रजापति, रेनू प्रजापति आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष गुप्ता तथा अध्यक्षता मकल्लू प्रजापति ने किया।
इस अवसर पर लेखराज प्रजापति,पंकज प्रजापति, राम सजीवन प्रजापति, राम भवन प्रजापति, खुशीराम प्रजापति,संतोष प्रजापति, देवनरायन प्रजापति, दिनेश प्रजापति,डॉ राम प्रकाश प्रजापति, राम किशोर चौरसिया, राम रतन प्रजापति, हीरालाल प्रजापति, गुलशन प्रजापति, रोहित प्रजापति, गंगाराम प्रजापति हर्षित त्यागी, विष्णु प्रजापति समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

