February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ब्लॉक संसाधन केन्द्र महुआ में एफ.एल.एन. प्रशिक्षण का दूसरे बैच का पाँचवाँ एवं अंतिम दिवस सम्पन्न—#

1 min read
Spread the love

ब्लॉक संसाधन केन्द्र महुआ में एफ.एल.एन. प्रशिक्षण का दूसरे बैच का पाँचवाँ एवं अंतिम दिवस सम्पन्न

महुआ, बाँदा-13-सितंबर
खंड शिक्षा अधिकारी महुआ विनोद कुमार पटेरिया के मार्गदर्शन तथा ब्लॉक संसाधन केन्द्र महुआ के सहयोग से संचालित एफ.एल.एन. प्रशिक्षण के दूसरे बैच का पाँचवाँ एवं अंतिम दिवस गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ।

आज के सत्र की विशेषता रही कि ऑक्सीजन बाबा, पर्यावरण संत रामकृष्ण अवस्थी ने विभागीय नियमों एवं आज के स्लेबस को महाभारत के दृष्टांतों से जोड़ते हुए प्रशिक्षुओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जैसे महाभारत में अर्जुन ने श्रीकृष्ण पर विश्वास कर युद्धभूमि में धैर्य और एकाग्रता से विजय प्राप्त की, वैसे ही शिक्षक यदि धैर्य, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से बच्चों को मार्गदर्शन देंगे तो निश्चय ही ज्ञान का विजयपथ प्रशस्त होगा।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थी निष्ठा सिंह ने निष्ठा के साथ अपने विचार रखते हुए कहा कि बच्चों में तर्कशीलन क्षमता विकसित करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इससे उनकी बौद्धिक क्षमता का तीव्र विकास होता है। उन्होंने एक क्लासिक सवाल सदन में रखा – “यदि एक कमरे के चारों कोनों में बिल्ली हो और हर बिल्ली के सामने तीन-तीन बिल्लियाँ हों, तो कमरे में कुल कितनी बिल्लियाँ हुईं?” ऐसे सवाल बच्चों को सोचने और निष्कर्ष तक पहुँचने की अद्भुत क्षमता प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर राजकरन शुक्ला ने इंग्लिश विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि आज के समय में बच्चों के लिए अंग्रेज़ी का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा – “अंग्रेज़ी केवल भाषा ही नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य का पासपोर्ट है। यदि शिक्षक सही उच्चारण, सही व्याकरण और आत्मविश्वास के साथ बच्चों को इंग्लिश पढ़ाएँगे तो ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे।”

संदर्भदाता रामप्रकाश यादव, जयप्रकाश शुक्ला, शिवम गुप्ता, गुलाब द्विवेदी, रूपनारायण गुप्ता ने आज के गणितीय एवं शैक्षिक बिंदुओं पर सूत्रानुसार गहन मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों जयराम गुप्त, जया तिवारी, नितिन कुमार, आशा देवी, सर्वेश कुमार तिवारी, भारतेंदु, संतोष कुमार, प्रियंका, शशांक शेखर मिश्रा, पूजा चौधरी, पूजा देवी, फरहा खान, प्रीति द्विवेदी, लीला माहुले, रूचिका, स्वप्ना त्रिपाठी, बाबूलाल, प्रीति कुशवाहा, अर्चना, शिवानी, शिल्पी, गीतांजलि, संतोष, विनोद कुमार, दीपिका दीक्षित, राजू, बाबू सिंह, अर्चना, रीना, ऊषा तिवारी, अरजुमन्द बानो, राघवेन्दु, बृजलली, सुलक्षणा, रंजना, पूनम, रवि मिश्रा, मनीष कुमार, शारदा पाण्डेय, आराधना पाण्डेय, जयनारायण द्विवेदी, संध्या मिश्रा, दादूराम, शशि पाण्डेय, नरेन्द्र कुमार अग्निहोत्री, जयंती सिंह, विनोद कुमार, राममिलन द्विवेदी (जिला महामंत्री, आदर्श शिक्षा मित्र संघ, बाँदा), शिक्षा मित्र व निष्ठा सिंह सहित समस्त प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी की और अपने प्रश्नों का समाधान संदर्भदाताओं से पाया।

सत्र में सहायक लेखाकार दानिश, दिनेश, हर्षित, मुजम्मिल, हिमांशु निगम, शिवम श्रीवास्तव, चन्द्र शेखर तिवारी तथा बीआरसी महुआ का समस्त स्टाफ अपने दायित्वों के प्रति सक्रिय एवं सजग दिखा।

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों ने नये उत्साह और संकल्प के साथ बच्चों की शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार लाने का संकल्प लिया।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाँदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *