कोर्ट आदेश की खुली अवहेलना, अमरपाटन में दबंगों ने जबरन बनाई सड़क, प्रशासन बना मूकदर्शक
1 min readअमरपाटन

कानून और न्यायपालिका की गरिमा को ठेंगा दिखाते हुए अमरपाटन क्षेत्र के नादन टोला (पोखरा) पुस्तैनी तालाब मेड में दबंगों ने न्यायालय के स्पष्ट स्थगन आदेश के बावजूद जबरन सड़क निर्माण कर दिया। यह घटनाक्रम 29 अगस्त 2025 की रात का है, जब दबंगों ने लगभग 50 से 70 मीटर तक अवैध सड़क बना डाली, जिसमें न केवल शासकीय भूमि बल्कि निजी भू-स्वामियों की जमीन पर सड़क बना डाला
भू-स्वामी शिवमोहन सिंगरहा, जिमीदार सिंगरहा, वृंदावन सिंगरहा, गोरेलाल सिंगरहा और शम्भू सिंगरहा ने जब निर्माण कार्य रोकने का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने सिर्फ इतना कहा हमें आदेश है। लेकिन न तो किसी ने काग़ज़ दिखाया, न आदेश देने वाले का नाम बताया। काफी जद्दोजहद के बाद निर्माण कार्य रुकवाया गया और रातों-रात कंपनी का पूरा स्टाफ मटेरियल समेटकर भाग निकला। पीड़ित भू-स्वामियों ने अमरपाटन थाना, अनुभागीय अधिकारी से लेकर मैहर कलेक्ट्रेट तक शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सबसे अहम सवाल यह है कि,
जब कोर्ट ने निर्माण पर रोक लगा रखी थी तो आखिर किसकी मिलीभगत से सड़क बनी?
क्या दबंगों के आगे प्रशासन लाचार और मौन है?
खुलेआम न्यायिक आदेश की अवहेलना पर जिम्मेदार अधिकारी खामोश क्यों हैं?
यह पूरा विवाद आराजी क्रमांक भूमि 955 से जुड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने इस पर कठोर कदम नहीं उठाए तो यह मामला कानून-व्यवस्था और न्यायपालिका दोनों के लिए गंभीर चुनौती बन जाएगा।
