February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

साधन सहकारी समिति रजौरा पर इफको एम.सी. का 11वां स्थापना दिवस मनाया गया

1 min read
Spread the love

अयोध्या।
विकास खण्ड हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में स्थित साधन सहकारी समिति रजौरा पर इफको एम.सी. ने बहुउद्देशीय सहकारी समिति, रजौरा की मदद से अपना 11वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर एक किसान संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। साधन सहकारी समिति के सचिव अरुण कुमार पाण्डेय ने सभी किसानों को कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया था, जिसके फलस्वरूप काफी संख्या में किसानों ने गोष्ठी में भाग लिया।
इस कार्यक्रम में जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, समिति अध्यक्ष अजय सिंह और समिति के अन्य सदस्य, पवन उपाध्याय, बाबूराम, विकास चंद्र और आशीष कुमार शामिल हुए। इफको एम.डी. मनीष कुमार और इफको के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी उपेंद्र नाथ वर्मा भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।इफको एस.एफ.ए सतीश कुमार ने किसानों से इन प्रोडक्ट को अपनाने की सलाह दी है।
किसानों को मिली महत्वपूर्ण जानकारी
जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों को गन्ने में इफको एम.सी. के उत्पादों के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी, जबकि मंडल अध्यक्ष ने इफको के उत्पादों को बहुत अच्छा बताया। इफको के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी उपेंद्र नाथ वर्मा ने इफको ए.एफ.सी.के. कीटनाशक दवाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने धान के लगने वाले खरपतवार कीटपतंगों से छुटकारा पाने के लिए विभिन्न प्रकार की दवाओं की जानकारी दी और किसानों को सही कीमत पर सही दवाएँ खरीदने के लिए मार्गदर्शन किया।
इसके अतिरिक्त, किसानों को इफको किसान सुरक्षा बीमा योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन मंडल अध्यक्ष द्वारा “जय जवान जय किसान” के नारे के साथ हुआ।

सर्वेश कुमार पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *