February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस पर संगोष्ठी का किया आयोजन

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या
श्री राम की पावन नगरी अयोध्या धाम के क्षेत्र अंतर्गत मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के अमर गंज बाजार में शिव पब्लिक स्कूल पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश शुक्ला द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक चंद्रभानु पसवान ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर से धारा-370 हटाने के लिए व्यापक आंदोलन किया और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने प्राण त्यागने पड़े। उन्होंने डॉ. मुखर्जी को “एक प्रधान, एक विधान, एक निशान” विचार के पुरोधा के रूप में प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रघुनंदन चौरसिया ने बताया श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान महत्वपूर्ण रहा उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। श्री चौरसिया ने कहा डा मुखर्जी ने कश्मीर से धारा-370 हटाने के लिए व्यापक आंदोलन किया। और उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने प्राण त्यागने पड़े।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग:
ब्रह्मप्रकाश शुक्ला, देवेंद्र प्रकाश शुक्ला, गंगा दीन रावत, राम प्रगट रावत,अमर बहादुर सिंह, उमानाथ पांडे, अनीता रावत, सालिक राम रावत,यशवंत रावत,परशुराम रावत, राकेश प्रताप सिंह, विजय पांडे, कृष्ण गोपाल सिंह, अमित मिश्रा, प्रदीप रावत, हरिओम पांडे, सुधीर गुप्ता, एमएलसी प्रतिनिधि कृष्ण बिहारी पांडे आदि लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *