वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत पब्लिक इंटर कॉलेज चौकिया लंभुआ में वृक्षारोपण का आयोजन
1 min readवन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत पब्लिक इंटर कॉलेज चौकिया लंभुआ में वृक्षारोपण का आयोजन
सीएचसी लंभुआ में जन्में नवजात शिशु के पिता को ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट व महोगनी पौधा किया गया भेंट
लंभुआ/सुल्तानपुर
बुधवार को वन महोत्सव के उपलक्ष्य में लंभुआ रेंज अंतर्गत पब्लिक इंटर कॉलेज चौकिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा के प्रतिनिधि प्रवीण सिंह मंडल अध्यक्ष द्वारा मालश्री का पौध रोपित किया गया।पब्लिक इंटर कॉलेज के प्राचार्य दिनेश प्रताप सिंह व प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा मालश्री और अवल का पौधारोपण किया गया,विद्यालय बच्चें व अध्यापक गण मौजूद रहे।डिप्टी रेंजर डीके यादव ने बताया की वन महोत्सव के अवसर पर 37 मालश्री, महोगनी, अमरुद,साबुन आदि के कुल विभिन्न वृक्ष लगाए गए। कार्यक्रम में लंभुआ रेंज गौरव सिंह, व समस्त स्टाफ मौजूद रहे,उक्त कार्यक्रम के बाद लंभुआ सीएचसी पर बुधवार को जन्में नवजात शिशु के पिता प्रियांशु तिवारी को डिप्टी रेंजर डीके यादव व सीएचसी अधीक्षक के द्वारा ग्रीनगोल्ड सर्टीफिकेट और महोगनी का पौधा भेंट किया।

