February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

युवा पीढ़ी को जागृत करते हुए, आरोग्य भारती ने मनाया विश्व तंबाकू निषेध दिवस

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आरोग्य भारती जिला इकाई सुल्तानपुर (कुशभवनपुर)के द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान कुश की पावन धरा सीताकुंड घाट, पर्यावरण पार्क,कल्पवृक्ष आदि स्थानों पर धूम्रपान से संबंधित कोटेशन युक्त पोस्टर अध्यक्ष/सदस्य कार्यकारिणी- काशी प्रांत डॉ. घनश्याम अग्रहरि की अध्यक्षता में लगाए गए एवं साथ -साथ लोगों को जागरुक भी किया गया, इसी क्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक आर्या के द्वारा आरोग्य भारती के इस पहल का स्वागत करते हुए सराहना भी की गई और लोगों को तंबाकू, सिगरेट आदि का सेवन न करने की सलाह भी दी गई, तत्पश्चात सचिव डॉ. प्रदीप मिश्रा के द्वारा युवा पीढ़ी को जागृत करते हुए बताया गया कि अगर तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट आदि का सेवन न किया जाए तो कैंसर, लिवर, दमा जैसी भयावह बीमारियों से बचा जा सकता है, इस कार्यक्रम में एडवोकेट रत्नेश त्रिपाठी एवं डॉ. वीरेश अग्रहरि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *