February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भूमाफियाओं पर योगी की तैयारी, लेखपाल-कानूनगो से छिने अधिकार, सीधे टॉप लेवल पर एक्शन

1 min read
Spread the love

यूपी के हर जिले में भूमाफियाओं को मिट्टी में मिलाने की तैयारी, लेखपाल-कानूनगो से छिने अधिकार, सीधे टॉप लेवल पर एक्शन
उत्तर प्रदेश के हर जिले में भू-माफियाओं पर शिकंजा कसने लगा है. अब सीधे टॉप लेवल पर एक्शन होंगे. इसके लिए यूपी एंटी भू-माफिया के तहत कार्रवाई के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं.यूपी की योगी सरकार अब भू माफियाओं का खात्मा करने की तैयारी में है. इसके लिए यूपी एंटी भूमाफिया के तहत कार्रवाई के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं. प्रदेश में राजस्व परिषद ने जो नियम बनाए हैं, उसके तहत लेखपालों और राज निरीक्षकों पर मामले को टालने की जगह अब सीधे उप जिलाधिकारियों और जिलाधिकारी के स्तर पर कार्रवाई होगी. इसको लेकर आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद मनीषा त्रिघाटिया ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *