गाड़ी मोडने को लेकर युवक की पिटाई, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
1 min readअमानीगंज -अयोध्या
खण्डासा थाना क्षेत्र के महात्मा गॉंधी चौराहे पर बाइक मोडने को लेकर अपने रिश्तेदार के यहाँ जा रहे युवक की पिटाई कर दी गई, जिसमे पीड़ित युवक का हांथ टूट गया पीड़ित की तहरीर पर हरकत में आई खण्डासा पुलिस ने मामले में पिटाई करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी खण्डासा भेजा जहाँ से डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल अयोध्या भेज दिया।
पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि 17 मार्च को पीड़ित पंकज पान्डेय पुत्र कृपा दयाल पांडेय निवासी कहुआ थाना इनायत नगर अपने बुआ के यहाँ पूरे खुशली विनायक पुर जा रहा था दिन में तीन बजे के लगभग जैसे ही वह महात्मा गॉंधी चौराहे से गांव की ओर मुडा तभी बिपरीत दिशा से आ रहे खण्डासा थाना क्षेत्र के नंदौली गाँव निवासी विक्रांत सिंह विक्की आ रहे थे पहल उन्होंने गाली दिया और कुछ दूर जाने के बाद लौट कर आये तो मारना पीटना शुरू कर दिया हल्ला गुहार मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह से छुडाया तब उसकी जान बची, पीड़ित ने कहा कि जाते समय देख लेने की धमकी भी दे रहे थे। लोगों का कहना है कि पीड़ित व्यक्ति के पिटाई के समय खण्डासा थाना क्षेत्र का एक सिपाही चौराहे पर मौजूद था जिसने थाना प्रभारी को पूरे मामले से अवगत कराया।
इस सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह का कहना है कि मामले में पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ सकती है

