February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ट्रक की चपेट में आने से सिपाही हुआ घायल, जिला अस्पताल रेफर

1 min read
Spread the love

अयोध्या बीकापुर।
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सिपाही घायल हो गया। हादसा मंगलवार शाम चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के मंगारी के पास प्रयागराज हाईवे पर हुआ। बताया गया कि बाराबंकी जनपद के रूपा मऊ असंद्रा निवासी प्रमोद कुमार 40 वर्ष अंबेडकर नगर जनपद के कटका थाना में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। मंगलवार को अवकाश लेकर बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मंगारी चौरे बाजार के पास पहुंचे अयोध्या की तरफ से सुल्तानपुर की तरफ जा रही अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक अनुराग गुप्ता ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना की जानकारी होने के बाद अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय यादव द्वारा एंबुलेंस बुलवाकर जिला अस्पताल भेजवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *