February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अज्ञात मृतक नवजात शिशु का तालाब में तैरता मिला शव मचा हड़कंप

1 min read
Spread the love

हैरिंग्टनगंज अयोध्या

Oplus_131072

अयोध्या जनपद के थाना कोतवाली इनायत नगर अंतर्गत चौकी क्षेत्र हैरिंग्टनगंज के ग्राम पंचायत उरुवा वैश्य पूरे मंत्री का पुरवा के बगल स्थित तालाब में तैरता हुआ मृत नवजात शिशु पाया गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा डायल 112 को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी वीरेन्द्र कुमार पाल अपने हम राहियों के साथ धटना स्थल पर पहुंचे शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी चौकी प्रभारी हैरिंग्टनगंज से ली गई तो उन्होंने बताया की नायब तहसीलदार मिल्कीपुर आनन्द प्रकाश राय द्वारा पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नवजात शिशु की पहचान लड़के के रूप में हुई है पुलिस तत्परता से लगी हुई है अभी मृत नवजात शिशु की पहचान नहीं हो पाई है।

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *