February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिम्मेदारों की उदासीनता से त्रस्त एक व्यक्ति ने आमरण अनशन पर बैठने की दी चेतावनी

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज,गोण्डा।

तहसील कर्नलगंज के विकास खंड हलधरमऊ क्षेत्र में अपनी पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी के चक्कर लगाकर थक चुके व्यक्ति ने त्रस्त होकर उपजिलाधिकारी को पत्र देकर आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
मामला तहसील कर्नलगंज क्षेत्र के विकास खंड हलधरमऊ अंतर्गत ग्राम नहवा परसौरा से जुडा है। यहां के निवासी रामू ने उपजिलाधिकारी कर्नलगंज को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमे कहा गया है कि उसने अपनी पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उपजिलाधिकारी समक्ष आवेदन किया था। जिस पर 19 नवंबर को खंड विकास अधिकारी को जांच करवाकर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन एक माह 8 दिन बीतने के बाद भी अभी तक जांच करके आख्या नही प्रस्तुत की गई है। इसके लिए वह अनेकों बार खंड विकास अधिकारी से मिलकर निवेदन कर चुका है, फिर भी अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई है। थक हारकर पीड़ित ने उपजिलाधिकारी को पत्र देकर आगामी 28 दिसंबर से आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। इस संबंध में एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नही है, फिर भी यदि ऐसा है तो संबंधित को मामले का निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *