गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
1 min readरेवतीगंज अयोध्या

गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया। प्रबंधक उमा शंकर शुक्ल ने समाज सेवी राजू दूबे के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रबंधक ने कहा कि पहली बार 15 अगस्त के दिन ही आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहर लाल नेहरू लाल किले की प्राचीर से तिरंगा झंडा फहराया था। तब से हर साल इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये दिन असल में हमारे देश के हर उस व्यक्ति का है जिसने इसके विकास में एक खास भूमिका निभाई है। ये दिन देश के लिए शहीद हुए हर नौजवान का है, फौजी का है और हर उस इंसान है जो यहां जन्मा और पला-बढ़ा है। प्रधानाचार्या शिखा दूबे ने कहा कि अपार बलिदान, साहस और एकता से भरी हुई स्वतंत्रता को पाने के लिए 200 सालों तक भारत के बीर सपूतों ने कई चुनौतियों का सामना करते हुए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। देश प्रेम की भावना से ओत प्रोत बच्चों ने जहां अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां से उपस्थित लोगों का मन मोहा तो रुद्र मिश्रा, आर डी पांडेय, सरस्वती तिवारी, शिव सागर, किरन यादव आदि शिक्षकों की प्रस्तुति ने पूरे माहौल में देश भक्ति का रस घोल दिया। इस अवसर पर प्रभा शंकर शुक्ल, ओम प्रकाश तिवारी, गजराज यादव, राकेश मिश्रा ‘बब्बू’ दाता दीन यादव, मुकेश कुमार, दिनेश यादव, राम सूरत तिवारी सहित दर्जनों अभिभावक मौजूद रहे। राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो
