स्कूल जा रही छात्रा के साथ शोहदों ने की थी छेड़खानी,मामले में नपे दरोगा व दो सिपाही
1 min read
एक सप्ताह पूर्व स्कूल जा रही छात्रा के साथ शोहदों ने की थी छेड़खानी
कार्य में ढिलाई बरतने में एसपी ने की कार्रवाई
अंबेडकरनगर।
जनपद में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर शुक्रवार को एसपी ने जलालपुर कोतवाली में तैनात एक उपनिरीक्षक व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।
बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ रोड स्थित एक विद्यालय के पास बीते दिनों एक छात्रा से कुछ शोहदों ने अभद्रता की थी। छात्रा के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाल ने उपनिरीक्षक सचिन कुमार मौर्य और सिपाही जितेंद्र कुमार एवं रजत कुमार को आरोपी युवकों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी। आरोपी पुलिसवालों ने कार्रवाई में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
बीते दिनों पीड़िता अपने पिता के साथ एसपी दरबार में पहुंचकर अपने साथ हुए अभद्रता की बात बताई। पुलिस अधीक्षक ने तीनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव ने पीड़ित छात्रा को बुलाकर बयान दर्ज कराया। छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश देने के साथ ही जांच सीओ अजय कुमार शर्मा को सौंप दी है। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि महिला की सुरक्षा में शिथिलता बरते के आरोप में एक उपनिरीक्षक व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर काम में जरा भी लापरवाही बरती गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

