अयोध्या को भारत का स्वच्छतम शहर बनाने के लिए “राम का घर महाअभियान” का शुभारंभ
1 min read
अयोध्या नगर निगम
स्वच्छ भारत मिशन
अयोध्या को भारत का स्वच्छतं शहर बनाने के लिए “राम का घर महाअभियान” का शुभारंभ महापौर
“स्वच्छता प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।”
“स्वच्छता सेवा का सर्वोच्च रूप है।”
“स्वच्छ शहर, स्वस्थ नागरिक।”
अयोध्या।
अयोध्या नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन के तहत अयोध्या को पूरे भारत में प्रथम स्थान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए “राम का घर महाअभियान” चलाया जाएगा, जिसमें प्रत्येक वार्ड से वालंटियर (स्वयंसेवक) जोड़े जाएंगे।
इस अभियान की जानकारी और जनभागीदारी बढ़ाने के लिए एक विशेष रथ का आयोजन किया जाएगा, जो अयोध्या के सभी 60 वार्डों में घूमेगा और लोगों को इस अभियान के बारे में सूचित करेगा। यह रथ वार्ड-वार्ड जाकर वालंटियर बनने के लिए प्रेरित करेगा और इस महाअभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करेगा।
वालंटियर के चयन के पश्चात्, उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे अपने वार्डों में स्वच्छता और विकास के मानकों को सफलतापूर्वक लागू कर सकें। यह एक बृहत कार्ययोजना है, जिसके अंतर्गत 12 और विषय भी होंगे।

