February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उच्चस्तरीय बैठक में आगामी 22 जुलाई से प्रारम्भ हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

1 min read
Spread the love

लखनऊ:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में आगामी 22 जुलाई से प्रारम्भ हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर आमजन के सहायतार्थ शिविर लगाए जाएं- सीएम

यहां शीतल पेयजल, शिकंजी वितरण आदि का भी प्रबंध हो- सीएम

शिविर लगाने में सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाना चाहिए- सीएम

शिविर संचालकों का सत्यापन जरूर करा लें- सीएम

यात्रा मार्ग की ड्रोन से निगरानी कराई जाए और प्रमुख अवसरों पर पुष्पवर्षा भी कराई जाए- सीएम

कांवड़ यात्रा से संबंधित हर जिले की हर सड़क की मरम्मत का शेष काम अगले 72 घंटे में पूरा कर लिया जाए- सीएम

पूरे कांवड़ यात्रा रूट की साफ-सफाई कराई जाए, यह क्रम पूरे माह जारी रहना चाहिए- सीएम

कहीं भी गंदगी अथवा जलभराव नहीं होना चाहिए- सीएम

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के साथ ही पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग पर अच्छी प्रकाश व्यवस्था होनी चाहिए- सीएम

इसके लिए अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएं, ट्रांसफार्मर की व्यवस्था भी रहे- सीएम

कांवड़ियों द्वारा तय मानकों के अनुसार DJ बजाया जाना चाहिए, लेकिन DJ की ऊंचाई एक तय सीमा से अधिक न हो- सीएम

जनपद गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, अयोध्या, बस्ती, प्रयागराज, काशी, बाराबंकी आदि के नगरीय क्षेत्रों में आस्था के केंद्र शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं- सीएम

स्थानीय प्रशासन द्वारा मंदिर प्रबंधन से संपर्क-संवाद कर शिवालयों में भीड़ प्रबंधन कर लिया जाए- सीएम

गंगनहर में मृत जानवरों के प्रवाह की सूचना मिली है, इसे तत्काल रोका जाए- सीएम योगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *