February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आटा पीसने वाली चक्की के पट्टे में फंसी साड़ी, महिला की दर्दनाक मौत

1 min read
Spread the love

मैनपुरी

थाना औंछा क्षेत्र के गांव नाहिल नगरिया में शुक्रवार की शाम एक महिला की साड़ी आटा चक्की के पट्टे में फंस गई। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है।
औंछा क्षेत्र के गांव नाहिल नगरिया निवासी जाहर सिंह घर में आटा चक्की लगाए हुए हैं। शाम को वह लोगों का गेहूं पीस रहे थे। तभी पत्नी रामबेटी (50) वहां आकर खड़ी हो गईं। किसी तरह से महिला की साड़ी का पल्लू चक्की के पट्टे में फंस गया। एक झटके के साथ महिला चक्की के पास में फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गई। चीखा पुकार सुनकर जाहर सिंह ने जब तक चक्की को बंद किया। महिला की मौत हो चुकी थी। आनन फानन परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मची है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *