February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आगामी त्यौहार को लेकर शांति व्यवस्था के लिये पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने किया अमहट क्षेत्र का निरीक्षण

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

जिले के पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने देर शाम तकरीबन 8.15 बजे शहर के अमहट चौराहे पर पहुँच कर मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था कायम रखने के लिये वहाँ के स्थानीय लोगो से मुलाकात कर अगामी मोहर्रंम के त्योहार को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा ने लोगों से अपील की, कि वह आपसी सदभाव के साथ मोहर्रंम संपन्न कराये, शेष हम व हमारी पुलिस फोर्स आपकी सेवा मे तत्पर्य रहेगी, बाकी आपका सहयोग हमारे लिये अति महत्वपूर्ण है।
निरीक्षण के इस मौके पर नवांगत कोतवाली प्रभारी अरुण द्रिर्वेदी, अमहट पुलिस चौकी इंचार्ज जगदीश सिंह, व चौकी के समस्त सिपाही के साथ अमहट क्षेत्र के दर्जनों सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *