उपजिलाधिकारी द्वारा की जा रही है राजस्व की हानी बिना टिकट के अपनों से लिखवाते हैं पीड़ित का प्रार्थना पत्र, अधिवक्ताओं ने लगाया आरोप
1 min readबीकापुर एसडीएम द्वारा की जा रही है राजस्व की हानी बिना टिकट के अपनों से लिखवाते हैं पीड़ित का प्रार्थना पत्र बीकापुर तहसील में लोकसभा चुनाव बाद भी अधिवक्ताओं और sdm के बीच तालमेल नहीं बैठ पाया, नई कमेटी का चुनाव के लिए आज से नामांकन भी शुरू
अयोध्या
बीकापुर में नई कमेटी का चुनाव शुरू है, आज नामांकन भी शुरू हो गया है 27 जून को नई कमेटी आ जाएगी, लेकिन कई माह से बार बेंच के बीच चल रही तल्खी खत्म नही हो पाई है।
तल्खी इस कदर है कि नाराज sdm ने अधिवक्ताओं द्वारा पीड़ितों के लिखे गए प्रार्थना पत्र वापस कर देते हैं Sdm ने अपने आफिस के सामने दो व्यक्तियों को तैनात किया है पर लीगल वालंटियर अश्वनी तिवारी हरिओम वर्मा वा लोकेश पाठक जो पीड़ितो का आवेदन प्रार्थना पत्र लिखा जाता है तभी वह कुछ लिखेगे। इसी तरह कार्य बहिष्कार और कडोलेंस वाले दिन भी मुकदमे निस्तारित हुए है, अभी तक वाद दायरा भी नही लिया जा रहा है, तल्खी दोनो तरफ से बराबर बनी है, जिसके कारण लोगो का कार्य सफर कर रहा है। तहसील आने वाले पीड़ित केवल तारीख लेकर वापस हो जाते है। लोगो को आशा थी कि चुनाव के बाद कुछ हल होगा लेकिन अभी तक कुछ हल नही निकला है।
आज अध्यक्ष पद के लिए अवधराम यादव और मंत्री पद के लिए अमरनाथ दुबे व मो सोएब सहित कई लोगो ने नामांकन किया है।
नई कमेटी के सामने बार बेंच को सुचारू रूप से चलवाने और जबरिया खारिज हुए मुकदमों में बाद दायरा मंजूर करवाने की प्रमुख जिम्मेदारी होगी।

