February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बहुजन समाज पार्टी ने विपक्ष को कड़ी टक्कर देने की तैयारी, BSP ने उतारा ब्राह्मण चेहरा

1 min read
Spread the love

बाल्मिकी समाज ने भरी हुंकार,
अबकी बार आर या पार।

सच्चिदानंद पांडेय 54 लोकसभा अयोध्या से विपक्ष को दे रहे जोरदार टक्कर।

अयोध्या
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने 54 लोकसभा अयोध्या में दमदार ब्राह्मण चेहरा सच्चिदानंद पांडे को उतारा है। सच्चिदानंद पांडे के आने से विपक्षी दलों में हड़कंप मच गया है। वहीं ब्राह्मण चेहरा देखकर अयोध्या जनपद में उत्साह देखने को मिल रहा है।
और जैसे-जैसे वोट करने का समय नजदीक आ रहा है वैसे ही जनता भारी संख्या में बसपा प्रत्याशी सच्चिदानंद पांडे के साथ एकजुट होकर समर्थन देना शुरू कर दी है। वहीं समर्थन मिलता देख विपक्षी दलों में हड़कंप मच गया है।
वही दूसरी तरफ बाल्मिकी समाज के द्वारा विधानसभा अयोध्या में बैठक आयोजित हुआ जिसमे बसपा प्रत्याशी सचिदानंद पाण्डेय सम्मिलित हुए। बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित बाल्मिकी समाज ने हर एक बूथ से हर एक वोट बहुजन समाज पार्टी के चुनाव निशान हाथी पर वोट देकर बसपा को विजयी बनाने का संकल्प लिया। वही श्री पाण्डेय ने कहा हमारी लड़ाई इस सरकार से है जो पिछड़े शोषित वंचित लोगो के बारे में नही सोच रही है आज हमारे देश में बेरोजगारी चर्म सीमा पर है महंगाई आसमान छू रहा है बच्चो को सही शिक्षा नही मिल रहा है हमारा युवा आज बेरोजगार घूम रहा है सरकारी हॉस्पिटल में गरीबों को इलाज सही नही मिल रहा जिसकी वजह से लोग कर्जा लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल जाने को मजबूर हो रहें है आप सभी यह प्रबल प्यार और आशीर्वाद बड़े विजय का आगाज करेगा ।
वहीं लोगो की माने तो जनता ने बसपा प्रत्याशी श्री पांडे को सांसद सीट पर बैठाने के लिए कमर कस ली हैं। कहीं-कहीं ग्रामीणों का कहना है कि भाजपा और सपा को तो देख लिया है अबकी बार बसपा प्रत्याशी सच्चिदानंद पांडे को पूर्ण बहुमत से विजई बनाने का काम करेंगे।
सूत्रों की माने तो भाजपा और सपा के लिए ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *