21 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला शव
1 min readसोहावल/अयोध्या

जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र एक गांव में शनिवार दोपहर करीब एक बजे के आस पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मुफलर के सहारे कमरे के अंदर लटकता हुआ शव ग्रामीणों को दिखाई दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों के साथ ही रौनाही पुलिस को दिया गया।शव की सूचना मिलते ही रौनाही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों की मौजूदगी में शव को उतरवाकर पंच नामा भर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अभिषेक रावत शनिवार की सुबह घर से लगभग 8 भेज निकला था जिसके बाद आशुतोष श्रीवास्तव के हाते में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ शव बरामद हुआ। हल्का दरोगा हरकिशन ने बताया कि शनिवार को ग्रामीणों द्वारा शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद मौके पर मैं गया था रौनाही थाना क्षेत्र के गोपीनाथ पुर गांव में बने आशुतोष श्रीवास्तव के हाते के अंदर बने कमरे में मुफलर के सहारे युवक का शव बरामद हुआ है। उसी गांव के आशुतोष श्रीवास्तव के हाते में युवक का शव मिला है जानकारी करने पर पता चला है कि श्रीवास्तव का पूरा परिवार फैजाबाद में रहता है बने हाते का रखरखाव के लिए एक नौकर रखें थे जोकि घटना के 4 दिन पहले से ही घर गया था हाता में ताला लगा हुआ था खिड़की के सहारे अंदर गया था मृतक। शव की पहचान अभिषेक कुमार पुत्र अमरेश रावत 21वर्ष निवासी ग्राम गोपीनाथपुर थाना रौनाही के रूप में हुई है शव का पंच नामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। उक्त घटना के संबंध में थाना प्रभारी से फोन पर संपर्क किया गया लेकिन फोन न उठने की वजह से बात नहीं हो सकी।
