दबंग अध्यापिका के आगे शिक्षा विभाग के बरिष्ठ अधिकारी हुए खामोश, सहायक अध्यापिका ने प्रधानाध्यापिका के साथ किया अभद्रतापूर्ण व्यवहार
1 min readबांदा

जनपद के शिक्षा क्षेत्र महुआ के प्राथमिक विद्यालय गुमाई -2 में तैनात दबंग सहायक अध्यापिका शिखा सिंह ने दीवार में चुनवा दूँगी – कहते हुए हेडमास्टर को पटक दिया सहायक अध्यापिका – विद्यालय में पढ़ाती कम सोती ज्यादा है ।यह मामला जनपद बाँदा के शिक्षा क्षेत्र महुआ प्राथमिक विद्यालय गुमाई-2 का जहां पर तेजतर्रार खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार पटेरिया व तेजतर्रार बीएसए प्रिंसी मौर्य जी है ।
जनपद की बेसिक शिक्षा, राम भरोसे,कहीं समय से विद्यालय न खुलना, तो कहीं समय से पहले बंद हो जाना कोई आमबात नहीं।लगता है आनलाईन उपस्थिति के विरोध का काला सच यही है। रीता सिंह प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय गुमाई -2 ने अपनी सहायक अध्यापिका पर विभागीय आदेशों की अवहेलना करना, मारपीट करना,मानसिक प्रताडना का लगाया आरोप।उच्चाधिकारियों को भेजा पत्र।और विद्यालय में अक्सर सो जाना कहते हुए दिया सोने वाली फोटोज।इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्य और खंड शिक्षा अधिकारी महुआ को मिलाया गया फोन किसी ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। पीड़ित प्रधानाध्यापिका के द्वारा सभी विभागों में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई साथ ही जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की, पर पत्रकारों के द्वारा अतर्रा थाना प्रभारी से जानकारी लेने पर बताया कि यह दोनों का आपस का मामला है। इसमें शिक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा जांच कर, यदि हमें अवगत कराया जायेगा ,तो हम कार्रवाई करेंगे । मामला यह है की शिक्षा के मंदिर में नौनिहालों को शिक्षा देने के लिए अध्यापक आते है या सोने , अब बरिष्ठ अधिकारीयों के द्वारा कारवाई की जाती है या लीपापोती।।

