श्री क्षत्रिय युवक संघ राजस्थान द्वारा आयोजित प्राथमिक शिविर (संस्कार शाला) के द्वितीय दिवस अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बाॅंदा की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा सावित्री सिंह सिसोदिया ने प्रशिक्षणार्थियों का हौसला बढाया
1 min readश्री क्षत्रिय युवक संघ राजस्थान द्वारा आयोजित प्राथमिक शिविर (संस्कार शाला) के द्वितीय दिवस अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बाॅंदा की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा सावित्री सिंह सिसोदिया ने प्रशिक्षणार्थियों का हौसला बढ़ाया
जमालपुर बाॅंदा 7 अप्रैल
महरानी लक्ष्मी बाई आवासीय इंटर कॉलेज जमालपुर बाॅंदा में श्री क्षत्रिय युवक संघ द्वारा आयोजित चार दिवसीय आवासीय प्राथमिक शिविर के द्वितीय दिवस नगर के संभ्रांत नागरिकों का निरंतर आगमन होता रहा। सभी ने इस शिविर में संस्कार सृजन के गंभीर प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। आज के सायंकालीन सत्र में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बाॅंदा की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा सावित्री सिंह सिसोदिया कई गणमान्य नागरिकों के साथ पहुँचीं। सावित्री सिंह सिसोदिया ने आज के समय में संस्कारों के महत्व को रेखांकित करते हुये इस शिविर को नवयुवकों तथा किशोरों के लिये अति उपयोगी बताया। इस अवसर पर पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, डा० भानु प्रताप सिसोदिया, महेश प्रसाद गर्ग, सुरेन्द्र सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य), राकेश सिंह गौर (प्रबंधक), डा० इन्द्र वीर सिंह आदि उपस्थित रहे।



उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
