शिक्षिका के साथ विद्यालय मे घुसकर मारपीट करने वालों के खिलाफ- उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ -भदोही की जिलाध्यक्ष प्रीति मौर्य ने लिया एक्शन -एफआईआर के लिए पहुंची कोतवाली ज्ञानपुर–#
1 min readभदोही-04-अप्रैल
शिक्षिका मंजू यादव को इंसाफ दिलाने के लिए. उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ भदोही की जिलाध्यक्ष प्रीति मौर्य ने. अपने महिला शिक्षक संघ जनपद -भदोही की टीम के साथ घटना दिवस को ही उनके आवास पहुँचकर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।भयभीत होने के कारण पहले कानूनी कार्यवाही से शिक्षिका डर रही थी ।भदोही जिलाध्यक्ष ने अपनी महिला टीम के साथ लिया जोरदार एक्शन. सबसे पहले उच्चाधिकारियों से मिलकर. पीडित शिक्षिका का निलंबन बहाल कराया,जिन विद्यालय स्टाफ ने लापरवाही बरती उनसे स्पष्टीकरण माँगने और आवश्यक कार्यवाही की कार्यवाही कराते हुए अपनी महिला टीम के साथ ज्ञानपुर कोतवाली पहुंची, जहां पर कानूनी कार्यवाही के लिए दिलाया तहरीर। इस दौरान संरक्षिका उर्मिला देवी, फरखन्दा राशिद, निशा बेनपाल, ममता सिंह, सोनू दुबे, कृष्णा सिंह, गुड्डी देवी, पूजा यादव, रीतू सिंह, संगीता आदि रही मौजूद।


खबर-प्रीति मौर्य
जिलाध्यक्ष
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ-भदोही
