February 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के द्वारा नई शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित ‌

1 min read
Spread the love

शिव सेंट्रल स्कूल कुमारगंज में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के द्वारा नई शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित ‌।

अयोध्या /कुमारगंज
‌‌अयोध्या जिले के मिल्कीपुर क्षेत्र अंतर्गत कुमारगंज बाजार में स्थित शिव सेंट्रल पब्लिक स्कूल में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के द्वारा नई शिक्षा नीति, NCF एवं क्लासरूम मैनेजमेंट की एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।
इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक डॉक्टर निशि सहरावत फोगाट (ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी) एवं नीतीश अग्रवाल(ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी )ने इस विद्यालय के 28 शिक्षकों को किया प्रशिक्षित।

बताते चले कि उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु विद्यालय चयन के लिए अक्टूबर 23 में लखनऊ में आयोजित क्विज कंपटीशन के माध्यम से हुआ था।

शिव सेंट्रल पब्लिक स्कूल के शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य भारत में प्रदान की जाने वाली शिक्षा को वैश्विक स्तर पर लाना है, और शिक्षा प्रणाली को विकसित करना है ।
वर्ष 2030 तक प्राथमिक से माध्यमिक तक शिक्षा को सार्वभौमिक रूप से सुलभ बनाना है।
NCF में सभी को 14 वर्ष आयु तक शिक्षा प्रदान करना है साथ ही साथ शिक्षा को तनाव मुक्त होना है।
शिक्षा के लिए एक स्थाई और व्यवस्थित परिवेश सुनिश्चित करना है जो छात्रों के विकास को समर्थन करता है ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर रमेश कुमार मिश्र (प्रधानाचार्य राष्ट्रीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज पिठला) एवं अभिभावक स्वरूप विजय कुमार उपाध्याय( बाजार मालिक कुमारगंज) उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर रमेश कुमार मिश्रा ने प्रशिक्षित कार्यशाला का समापन करते हुए कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में नई शिक्षा नीति पर आधारित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के लिए बड़े बहुत ही गौरव की बात है । उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के माध्यम से आए हुए प्रशिक्षकों एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य को इसके लिए बड़ा ही आभार व्यक्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडेय एवं कोऑर्डिनेटर डॉक्टर कपिल देव पांडेय ने आए हुए समस्त पत्रकारों को अंग वस्त्र पेन तथा डायरी देकर सम्मानित किया। और यह भी बताया कि 2024 में अयोध्या जिले में प्रशिक्षण हेतु चुनाव जाने वाला पहला विद्यालय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *