February 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बिना लाइसेंस शराब बेचते ढाबा संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love


तेजतर्रार उपनिरीक्षक गोविंद अग्रवाल के चार्ज संभालते ही चौकी क्षेत्र में मचा हड़कंप
अयोध्या
जनपद के 27 हाईवे पर स्थित सती चौरा चौकी प्रभारी गोविंद अग्रवाल ने शुक्रवार की बीती रात गुरु नानक ढाबा पर छापा मारकर ढाबा संचालक जनार्दन सिंह पुत्र चंद्रमा सिंह को रंगे हाथ ग्राहकों के हाथ शराब बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया

वही जानकारी उपरांत चौकी प्रभारी गोविंद अग्रवाल ने बताया की जनार्दन के पास से 8 पाउच देशी शराब तथा 8 सीसी इंग्लिश शराब रॉयल स्ट्रांग 180 ML वाली सीसी बरामद करते हुए उसे जेल भेज दिया

ज्ञात हो कि इस समय सीओ सदर आईपीएस अधिकारी अरुण कुमार सिंह तथा इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह के अपराध तथा अपराधियों के प्रति चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा उनके प्रति कड़े रुख को देखते हुए *चौकी इंचार्ज ने क्षेत्र में खनन माफियाओं लकड़कटो के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है इसी क्रम में आज रात सारंगपुर के पास अवैध खनन करते हुए खनन माफिया की मिट्टी भारी ट्राली को पकड़ कर सीजकर दिया

चौकी इंचार्ज ने बताया कि इस क्षेत्र में ढाबा संचालकों द्वारा ट्रक से उतरवाकर अवैध रूप से डीजल डालडा अन्य खनिज तेल तथा नकली शराब बेची जाती है जो मेरे कार्यकाल में कदापि संभव नहीं हो पाएगा
अयोध्या ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *