अवैध शराब बनाने वाले के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त गोमती नदी के पास से 20 क्विंटल लहन को किया नष्ट
1 min read
उपजिलाधिकारी बल्दीराय विदुषी सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना अध्यक्ष बल्दीराय आर बी सुमन ने मय पुलिस फोर्स
सुल्तानपुर बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत वरासिन में गोमती नदी के किनारे अवैध कच्ची शराब की भट्ठियों को नष्ट कर लगभग 20 कुंतल लहन व कच्ची शराब बनाने के उपकरण को नष्ट किया गया । आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर के आदेश के क्रम में एवं उप जिलाधिकारी बल्दीराय विदुषी सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 16 3.2024 को क्षेत्राधिकार बल्दीराय/ थाना अध्यक्ष बल्दीराय आर बी सुमन/ आबकारी निरीक्षक व सभी चौकी इंचार्ज तथा मय पुलिस फोर्स के साथ ग्राम वरासिन में गोमती नदी के किनारे अवैध कच्ची शराब की भट्ठियों को नष्ट कर लगभग 20 कुंतल लहन व कच्ची शराब बनाने के उपकरण को नष्ट किया गया । लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लगते ही व आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है किसी अनहोनी घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय होकर दबिश के दौरान मौके पर उपस्थित लोगों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी जागरूक किया गया । थाना अध्यक्ष आर बी सुमन ने बताया कि अशांति फैलाने वालों, गलत गतिविधियों, व सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पहली नजर रखी जाएगी यदि ऐसी हरकत कोई करता है तो पुलिस प्रशासन उसके साथ शक्ति से निपटते हुए विधिक कार्यवाही करेगी वरासिन गांव स्थित गोमती नदी के पास नष्ट किया गया 20 क्विंटल लहन।एसडीएम बल्दीराय विदुषी सिंह,सीओ सौरव सावंत,थानाध्यक्ष बल्दीराय आरबी सुमन,आबकारी निरीक्षक नेहा श्रीवास्तव,वलीपुर चौकी इंचार्ज विजय कुमार गुप्ता,पारा बाजार चौकी इंचार्ज चंद्र शेखर सोनकर,देहली चौकी इंचार्ज सहित पुलिस विभाग की टीम ने छापेमारी की। बल्दीराय थाना क्षेत्र के गोमती नदी वरासिन गांव के पास हुई छापेमारी में पुलिस टीम ने करीब 20 क्विंटल लहन बरामद किया।जो सैकडों डिब्बों में भर कर जमीन में गड़े थे। और दो दर्जन भट्टियां सहित संबंधित सामानों को पुलिस टीम ने मौके पर नष्ट कर दिया।
