एनएसएस कार्यक्रम के तहत संचालित इकाई प्रथम एवं द्वितीय का सात दिवसीय शिविर कार्यक्रम का किया गया आयोजन
1 min read
कबरई// महोबा
जनपद में साई कॉलेज आफ एजुकेशन के द्वारा संचालित एनएसएस कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित इकाई प्रथम एवं द्वितीय का साथ दिवसीय विशेष शिविर स्थल उच्च प्राथमिक विद्यालय पसवारा ग्राम पसवारा ब्लाक कबरई में किया गया शुभारंभ । छात्र-छात्राओं के द्वारा रैली निकालकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु लोगों को किया जागरूक।
इस अवसर पर स्वयं सेवकों के द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, एवं एनएसएस लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया गया इसके उपरांत संस्था प्राचार्य डॉक्टर सुशील कुमार शुक्ला एवं प्रशासनिक अधिकारी श्री बी.के. साहू उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जागेश्वर गौतम जी के द्वारा स्वयंसेवकों को एन एस एस के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। स्वयंसेवकों ने ग्राम पसवारा में विधिक जागरूकता हेतु ग्रामीणों को एकत्र कर विधिक संगोष्ठी में सम्मिलित कराया विविध संगोष्ठी में ग्रामीण एवं स्वयंसेवकों को विभिन्न आवश्यक विधिक जानकारी प्रदान की गई ।
और आवश्यक आपातकालीन नंबरों की भी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक स्टाफ के साथ-साथ साई कॉलेज आफ एजुकेशन महोबा से श्री चंद्रेश साहू व अन्य गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में सभी का स्वागत एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी गण श्री मैराज खान एवं श्री प्रवीण वाजपेई जी के द्वारा किया गया।

