February 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दिव्यांग व्यक्ति न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर

1 min read
Spread the love

गोण्डा।

जिले के कर्नलगंज तहसील व कोतवाली क्षेत्र में राजस्व अधिकारियों व पुलिस विभाग के जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण नेत्र से दिव्यांग व्यक्ति के खाते की भूमि को गांव के ही कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं। अपनी भूमि बचाने के लिए वह थाने व तहसील के चक्कर लगा रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
प्रकरण कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम पाल्हापुर से जुडा है। यहां के निवासी पुत्तीलाल दोनों नेत्र से दिव्यांग हैं। पीड़ित पुत्तीलाल ने बताया कि गांव के ही निवासी कुछ लोगों ने उसके पैतृक आबादी की भूमि को कब्जा कर लिया है। उसके बाद उसके नाम दर्ज कागजात खाते की भूमि को कब्जा करने लगे। जिस पर उसने एसडीएम कोर्ट पर हदबरारी का वाद प्रस्तुत किया। न्यायालय द्वारा पैमाइश करके पत्थर नसब कराने का आदेश पारित किया गया। लेकिन राजस्व कर्मियों ने आरोपियों से मिलीभगत करके बिना पैमाइश व पत्थर नसब कराये ही फर्जी रिपोर्ट लगाकर न्यायालय पर प्रस्तुत कर दिया है। अब वह न्याय के लिए थाना व तहसील का चक्कर लगा रहा है लेकिन उसकी कोई सुनने को तैयार नहीं है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। एसडीएम विशाल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान मे नहीं है फिर भी यदि ऐसा है तो कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *