भाभी को देवर ने दिया गिफ्ट मे तमंचा भाभी ने फोटो लगा दिया व्हाट्सअप स्टेट्स पर मुकदमा दर्ज देवर अरेस्ट
1 min readशादी के बाद नई नवेली भाभी को देवर ने दिया गिफ्ट मे तमंचा भाभी ने फोटो लगा दिया व्हाट्सअप स्टेट्स पर मुकदमा दर्ज देवर अरेस्ट
मध्यप्रदेश

सागर जनपद में खुशी के मौके पर गिफ्ट देना आम बात है लेकिन गिफ्ट को यादगार बनाने के लिए लोग अलग-अलग फंडे अपनाते हैं।इसी स्पेशल मूमेंट और एक गिफ्ट के चक्कर में पूरे परिवार के पीछे पुलिस हाथ धोकर पीछे पड़ गई है बुंदेलखंड में एक देवर ने अपनी नई नवेली भाभी को देसी तमंचा थमा दिया और फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दी फिर क्या तस्वीर वायरल हुई मामले ने तूल पकड़ा बात पुलिस तक पहुंच गई. पुलिस ने युवक साहिल की तलाश कर मामला दर्ज़ किया अब वह जेल की सलाखों के पीछे है इतना ही नहीं नई नवेली भाभी और उसके परिवार से भी सागर जिला पुलिस पूछताछ कर सकती है एक हरकत की वजह से पूरे परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं
