मनमानी ढंग से चौराहे पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े किए जाते हैं सवारी वाहन
1 min readबीकापुर अयोध्या
कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट चौराहे के पास प्रयागराज हाईवे मिल्कीपुर मोड पर काफी समय से अवैध तरीके से खड़े किए जा रहे सवारी वाहनों से कभी-कभी जाम की स्थिति पैदा हो जाती है और सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्र के जागरूक लोगों कहना है कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर वाहनों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। फिर भी सवारी वाहन चालकों द्वारा टेंपो, विक्रम, ई रिक्शा अनियंत्रित ढंग से हाईवे के किनारे खड़ा किया जा रहा है। जिसके चलते प्रयागराज हाईवे पर हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा खजुरहट चौराहे के पास कई दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों को प्रयागराज हाईवे के पास आगे बढ़ाकर लगाया जाता है। जिसके चलते भी लोगों को समस्या पैदा होती है। इस संबंध में कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि सवारी वाहन चालकों को अपने वाहन हाईवे से कुछ दूर व्यवस्थित ढंग से खड़ा करने के लिए चेतावनी दी जा चुकी है। आगे कार्रवाई भी की जाएगी।

