February 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मांगे पूरी न होने से नाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को दी खुली चुनौती

1 min read
Spread the love

मांगे पूरी न होने से नाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को दी खुली चुनौती

लोकसभा चुनाव का पलट देंगे नक्शा- ठाकुर भानुप्रताप सिंह

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत।

कर्नलगंज, गोण्डा। भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के बुधवार को कर्नलगंज पहुंचने पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसानों की मांग पर ध्यान नही दे रही है। धरती के भगवान कहे जाने वाले अन्न दाताओं की मांगे पूरी न होने से नाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव का नक्शा पलट देंगे।
भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह बुधवार को गोण्डा जिले में पहुंचे। जहाँ कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। कर्नलगंज नगर के शाहू गेस्ट हाउस में वार्ता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए वह गोंडा पहुंचे हैं। उन्होंने किसान क्रांति दल को मजबूत करने की बात कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार हमारे किसानो की कोई बात नहीं मान रही है। यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि इस समय केवल केंद्र सरकार उद्योगपतियों का ध्यान रख रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार उद्योगपतियों के हजारों करोड़ों रुपए माफ कर रही है और जो किसान अन्नदाता है,उसके लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जो किसान की बात करेगा वही देश पर राज करेगा। अन्न दाताओं की मांगे पूरी न होने से नाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव का नक्शा पलट देंगे। उन्होंने कहा कि जो अनुशासन में रहकर और संगठन का सम्मान करेगा वही संगठन में रहेगा। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री व वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप बली सिंह, सरदार सुरेंद्र सिंह (मंडल सचिव), राजेश कुमार सिंह जिलाध्यक्ष, महिला मंडल मोर्चा की जिलाध्यक्ष, शिवा भट्ट, श्यामलाल सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महादेव वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *