पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प- डॉ एसपी शुक्ला
1 min readमिल्कीपुर//अयोध्या

डॉ लोहिया महिला पी जी कॉलेज कुचेरा में एनएसएस शिविर के पांचवें दिन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसपी शुक्ला ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की बात करते हुए कहा कि आज आम जनमानस अपनी आवश्यक आवश्यकताओं से ऊपर उठकर प्रकृति प्रदत्त एवं मानव निर्मित वस्तुओं को उपयोग करने के बजाय उपभोग करने लगा है,जबकि आज इसे उपभोग के बजाय उपयोग करने की आवश्यकता है।एनएसएस की शिविरार्थियों ने आशा पाठक एवं बृजेश प्रजापति के निर्देशन में जागरुकता रैली व वृक्षों की निराई गुड़ाई करने,लोगों को वृक्षों की देख भाल,सुरक्षा हेतु प्रेरित किया। वृक्ष लगाओ,बेटी पढ़ाओ के स्लोगन तले लोगों को वृक्ष की महत्ता तथा पर्यावरण सुरक्षा के लिए जागरूक किया। तदोपरांत बौद्धिक कार्यक्रम में सम्बन्धित विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शिविरार्थी सुमन मौर्या,उम्मेहनी,अंशिका शुक्ला का भाषण प्रेरणादाई रहा। करने की जरुरत है। शिविरार्थियों के भोजन विश्राम के पश्चात ताइक्वांडो ट्रेनर पूजा यादव ने प्रतिभागियों को आत्म रक्षा के गुर सिखाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम की बेला पर प्रतिभागियों की तरफ़ से विविध प्रोग्राम प्रस्तुत किए गए। कार्य क्रमाधिकारीं सहित डॉ मो इस्माइल,डॉ सतेन्द्र गौतम,मेनका यादव, की उपस्थिति में आज की दिनचर्या तथा किए गए कार्यों का मूल्यांकन करते हुए दिन भर की गतिविधियों की समीक्षा की गई।
