February 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में दो नई गौशालाओं का लोकार्पण 

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर//अयोध्या

विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत सारी एवं मजनाई में नवनिर्मित गौशालाओं लोकार्पण किया गया।मिल्कीपुर प्रथम के जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा ने सारी गौशाला का फीता काटकर लोकार्पण किया।इस अवसर पर 50 पशुओं की क्षमता वाली इस गौशाला में चार अन्ना पशुओं को प्रवेश कराया गया और मुख्य अतिथि ने गायों को हरा चारा भी खिलाया। लोकार्पण कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह,ग्राम प्रधान नियाज अहमद,ग्राम पंचायत अधिकारी आदित्य कुमार,अजीत मौर्य,ऐडवोकेट मुजीबुर्रहमान,सत्य प्रकाश सिंह,अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
इसके आलावा ग्राम पंचायत मजनाई में 100 पशुओं की क्षमता वाली गौशाला का लोकार्पण एडीओ सहकारिता शिवबरन ने किया।यहां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कैलाश जायसवाल,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राहुल कुमार,हरगोविंद वर्मा,संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *